हाथरस। जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिसावर कस्बे से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवप्रसूता महिला के साथ उसके ही ससुरालीजनों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता के अनुसार, उसने महज दो दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। इसके बावजूद पारिवारिक विवाद को लेकर बिसावर निवासी दिलीप कुमार के पुत्र खुबीराम और उसकी पत्नी ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ पहले घर के अंदर मारपीट की। जान बचाने के लिए महिला घर से निकलकर बाजार की ओर भागी, लेकिन आरोप है कि जेठ और जेठानी ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।
बताया जा रहा है कि बाजार में सरेआम महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा गया और जबरन वापस घर ले जाया गया, जहां दोबारा उसके साथ मारपीट की गई। इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Home
ताजा न्यूज़
नवप्रसूता महिला से दरिंदगी, ससुरालीजनों ने बाजार में घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
नवप्रसूता महिला से दरिंदगी, ससुरालीजनों ने बाजार में घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















