राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत खरीदे गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाते हुए दिए जा रहे बिजली के नए कनेक्शन की दर में 900 रुपये कम किए जाने की मांग की है। कहा कि आरडीएसएस से खरीदे गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर केंद्र सरकार प्रति मीटर 900 रुपये अनुदान दे रही है, जिसका लाभउपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए। अनुदान की यह धनराशि नियामक आयोग द्वारा तय स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत 2800 और 4100 रुपये में प्रति मीटर 900 रुपये कम किया जाना चाहिए। प्रति मीटर की दर कम किए जाने से गरीब उपभोक्ताओं के लिए बिजली कनेक्शन लेना आसान हो जाएगा।
नए बिजली कनेक्शन की दर में 900 रुपये कम करने की मांग

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















