एक साल से अधिक के अंतराल के बाद नए साल में अलीगढ़ से लखनऊ के बीच फिर से उड़ान शुरू होने की संभावना है। मार्च 2024 में अलीगढ़ एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू हुई थीं, लेकिन घने कोहरे और लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्य के चलते इन्हें बंद कर दिया गया था। पहली उड़ान 11 मार्च 2024 को 19-सीटर विमान के साथ फ्लाई विग एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई थी। प्रशासन के अनुसार अब वर्ष 2026 में अलीगढ़-लखनऊ हवाई सेवा के दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। वहीं जनवरी 2026 में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार से जिले के उद्योग और आवागमन को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
अलीगढ़ से लखनऊ के लिए फिर शुरू हो सकती है हवाई सेवा

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















