Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन :-

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस – दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) हाथरस द्वारा दिनांक 26-27 दिसंबर 2025 तक जिला खेल स्टेडियम, हाथरस के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के प्रथम दिन पुरुष वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता व महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के प्रथम विजेताओं प्रतियोगियों के लिए आयोजित हुई जिसमें ब्लाक सैहपऊ , सासनी, मुरसान, हाथरस व सादाबाद की टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम प्रारम्भ पर श्री काशीनरेश यादव, उप क्रीडाधिकारी हाथरस, श्री मनीष कुमार, जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत व लेखाकार सह कार्यक्रम सहायक रामवीर शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम मुरसान व द्वितीय सासनी रही। महिला खो खो प्रतियोगिता में प्रथम सासनी व द्वितीय हाथरस टीम रही।
सभी विजेताओं को प्रथम दिन कार्यक्रम के समापन मुख्य अतिथि श्री प्रेम नाथ यादव, जिला विकास अधिकारी हाथरस व श्री काशीनरेश यादव उप क्रीडाधिकारी हाथरस, जिला युवा अधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा पुरस्कार स्वरूप शील्ड, प्रमाण पत्र, मैडल, टी शर्ट व खेल सामग्री किट वितरण किये गये। कार्यक्रम में कोच की भूमिका में श्रीमती सीमा सागर व श्री आशीष मोहम्मद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रामवीर शर्मा लेखाकार सह कार्यक्रम सहायक मेरा युवा भारत हाथरस ने किया।
कार्यालय मेरा युवा भारत हाथरस द्वारा 27 दिसंबर 2025 को दूसरे दिन पुरूष वर्ग 800 मी. दौड़, महिला वर्ग 800 मी.दौड, पुरूष व महिला वर्ग की लम्बीकूद का आयोजन किया गया । केंद्र के लेखाकार सह कार्यक्रम सहायक श्री रामवीर शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं प्रतियोगियों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें ब्लाक सहपऊ, सासनी, मुरसान, हाथरस व सादाबाद की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुरुष 800मी.मेंं प्रथम शिवम चौधरी, द्वितीय विवेक व तृतीय अंशुल कुमार , महिला वर्ग 800 मी.में प्रथम समीम, द्वितीय निशा व तृतीय वबली तथा लम्बीकूद पुरूष वर्ग में प्रथम संकित कुमार
, द्वितीय अरून रईया व तृतीय अंकुश
और महिला वर्ग लम्बीकूद में प्रथम प्राची , द्वितीय मनु व तृतीय सोनिया विजयी रही।
समापन समारोह में श्री मनीष कुमार जिला युवा अधिकारी एवं श्री रामवीर शर्मा लेखाकार सह कार्यक्रम सहायक द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र, मैडल व टी शर्ट वितरण किये गये।कार्यक्रम में द्वितीय दिवस कोच की भूमिका श्री अंसार हुसैन व श्री सुजी यादव निभाई ।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *