UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची, नवग्रह मंदिर के पीछे सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों के लिए कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 बच्चों का पूजन कर उन्हें प्रसाद, उपहार, कॉपी, पेन, नमकीन और दक्षिणा वितरित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह ने की। जिला मंत्री राजीव आर्य ने संगठन के शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य सेवा, महिला स्वावलंबन और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर ललित किशोर अग्रवाल, भंवर पाल सिंह पौरुष, भवतेन्द्र पाल सिंह सेंगर, अनिल कुमार अग्रवाल, मंजू आर्य, नेकी की दुकान के अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, सचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, हरि राम वार्ष्णेय, डॉ. मोहित अग्निहोत्री, डॉ. अमित भार्गव, देवेश गौतम, जगदीश प्रसाद, विजय कुमार जैन और राकेश बंसल सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।
Hathras;सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्रों पर 100 बच्चों को बांटे उपहार

Recommendation for You

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…






















