Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras;विकास भवन में लिफ्ट लगाने की कवायद तेजशासन का सीडीओ को अनुस्मारक, दिव्यांगों-बुजुर्गों को मिलेगी राहत

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras;। विकास भवन की तीन मंजिला इमारत में दिव्यांगजनों और वृद्धजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य प्राविधिक परीक्षक, टीएसी, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश ने 22 अक्टूबर को सीडीओ हाथरस को अनुस्मारक भेजकर सक्षम स्तर से हस्ताक्षरित प्रस्ताव, निर्धारित चेकलिस्ट और प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए हैं।विकास भवन में लिफ्ट लगाने की मांग राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने 25 अगस्त को उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की थी। उन्होंने कहा था कि सरकारी कार्यों से आने वाले दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है।इसके बाद 31 अगस्त को मुख्य प्राविधिक परीक्षक की ओर से सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला विकास अधिकारी ने 16 सितंबर को पत्र भेजा और 25 सितंबर को शासन स्तर से भी निर्देश जारी हुए। प्रस्ताव के संबंध में अपेक्षित आख्या नहीं मिलने पर अब शासन ने फिर अनुस्मारक भेजा है। लिफ्ट लगने से विकास भवन आने वाले दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और चलने-फिरने में कठिनाई वाले लोगों को राहत मिलेगी।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *