UP/हाथरस। रावण दहन एवं दशहरा मेला को लेकर यातायात पुलिस ने 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। प्रेमरघु हॉस्पिटल के सामने आगरा रोड स्थित मैदान में होने वाले मेले में भीड़ को देखते हुए सुबह आठ बजे से मेला समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।चामड़ गेट से आने वाले बड़े व मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मधुगढ़ी तिराहा, इगलास फाटक और हतीसा बाईपास होकर गंतव्य को जाएंगे। आगरा की ओर से आने वाले वाहन नगला भुस तिराहा, चंदपा से बाईपास होकर हतीसा पुल के रास्ते मथुरा, अलीगढ़ व कासगंज की ओर जाएंगे। अलीगढ़ से आने वाले बड़े व मध्यम वाहन रूहेरी तिराहा से मथुरा-बरेली हाईवे होकर मथुरा-आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ से आने वाले वाहन मैडू बाईपास, बरेली बाईपास और रूहेरी बाईपास होकर हतीसा पुल से आगे जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाले वाहन हतीसा पुल बाईपास से आगरा, अलीगढ़ व सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे।दोपहर दो बजे से मेला समाप्ति तक आगरा रोड पुलिस चौकी बंबा से गिजरौली ब्लॉक तक मोटरसाइकिल, कार और छोटे लोडिंग वाहनों समेत सभी छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता के अनुसार आवागमन की अनुमति रहेगी।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;शहरा मेले को लेकर 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन, आगरा रोड पर छोटे वाहन भी प्रतिबंधित
Hathras;शहरा मेले को लेकर 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन, आगरा रोड पर छोटे वाहन भी प्रतिबंधित

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















