UP/हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पोषण अभियान की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की लंबाई-वजन और गर्भवती महिलाओं के वजन की नियमित माप कराकर पोर्टल पर फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुष्टाहार का समय से वितरण, हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता जांच और पोषण ट्रैकर एप पर सूचनाएं अपडेट रखने को कहा।डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचने और माहवार वितरण रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पाइपलाइन से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। पाइपलाइन से आच्छादित और शेष केंद्रों की अलग-अलग सूची तैयार करने को भी कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ और सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन और लंबाई मापकर पोर्टल पर करें फीडिंग: डीएम
Hathras;आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन और लंबाई मापकर पोर्टल पर करें फीडिंग: डीएम

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















