UP/Hathras; नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर स्वागत करते हुए हाथरस। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल किए जाने पर व्यापारियों ने खुशी जताई। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके आवास पर व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूलमालाएं और पटका पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पं. सत्यप्रकाश शर्मा सर्राफ रंगीला, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, ऋषि कुमार वार्ष्णेय सर्राफ, योगेश कुमार वार्ष्णेय सहपऊ वाले, हेमंत कुमार वार्ष्णेय और देवेंद्र चौहान सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पालिका अध्यक्ष से शहर के चहुंमुखी विकास में तेजी लाने और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।स्वागत से अभिभूत श्वेता चौधरी दिवाकर ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास उन्हें कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर के विकास और उसे सुंदर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापारियों ने पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के प्रति भी आभार व्यक्त किया।-
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















