UP/हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध विरक्त संत रमेश बाबा महाराज के गोलोक गमन पर गुरुवार को हाथरस के भक्तों ने प्रभात फेरी निकालकर भावांजलि अर्पित की। कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी बंदरबन के मंदिर बांके बिहारी से शुरू हुई प्रभात फेरी सासनी गेट, क्रांति चौक, सर्कुलर रोड, मेंडू गेट, चक्की बाजार, नयागंज, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार और गुड़हाई बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कमला बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रमेश बाबा महाराज ब्रज ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के पूज्य संतों में शामिल थे। उनके गोलोक गमन से भक्तों में शोक व्याप्त है। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, रोचक जैन, योगेंद्र मोहन शर्मा, अमित गोयल, विकास अग्रवाल, आशीष जैन, मनोज वार्ष्णेय, विजेंद्र दीक्षित, कुलदीप गौड़, संदीप महेश्वरी, अशोक अग्रवाल, कन्हा गौड़, सीताराम, बंटी भैया और संजय दीक्षित सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।
Hathras;रमेश बाबा महाराज को प्रभात फेरी निकालकर दी भावांजलि

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















