Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras; सड़क पर बिखरे नगरपालिका के रिकॉर्डट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरते रहे कागज, राहगीरों ने उठाए; जरूरी पत्रावली गायब होने पर जवाबदेही किसकी ?

banner 120x600
banner 468x60

UP/ Hathras; सड़क पर बिखरी पत्रावली हाथरस। नगर पालिका के रिकॉर्ड को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाते समय रास्ते में बड़ी संख्या में कागज बिखरने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि ट्रॉली में पुराने रिकॉर्ड, पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों की पासबुक समेत अन्य कागजात थे। ट्रॉली सुरक्षित तरीके से ढकी न होने के कारण कागज रास्ते में गिरते रहे और सड़क पर दूर तक बिखर गए। आसपास मौजूद लोगों और कबाड़ियों ने कई कागज उठा लिए।मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर आगे निकल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इससे रिकॉर्ड की सुरक्षित ढुलाई और उसके रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, ट्रॉली में मौजूद सभी कागजात अनुपयोगी वेस्ट पेपर थे या उनमें कोई जरूरी पत्रावली अथवा संवेदनशील दस्तावेज भी शामिल था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि कागजात किस आदेश के तहत और कहां ले जाए जा रहे थे तथा उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह और पालिका का चार्ज देख रहे अपर जिलाधिकारी राजस्व प्रशांत तिवारी की जिम्मेदारी के मद्देनजर रिकॉर्ड की स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है। खासकर यह जांच जरूरी है कि सड़क पर बिखरे कागजात में कोई महत्वपूर्ण फाइल या पत्रावली तो शामिल नहीं थी।यदि जांच में कोई जरूरी पत्रावली या सरकारी दस्तावेज गायब मिलता है, तो उसकी जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होगी, यह भी बड़ा सवाल है। प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि रिकॉर्ड को ले जाने से पहले उसकी छंटाई, सूची और सत्यापन किया गया था या नहीं। साथ ही सड़क पर गिरे कागजात को वापस एकत्र कर उनका रिकॉर्ड से मिलान कराया जाना भी जरूरी है। रिकॉर्ड के इस तरह सड़क पर बिखरने ने नगरपालिका की रिकॉर्ड सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *