UP/ Hathras; निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते काके हाथरस। हाथरस जंक्शन-कैलोरा-जलेसर मार्ग के ओवरब्रिज की बदहाली पर सपा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे काके ने सड़क में गहरे गड्ढे, उखड़ती डामर परत और साइड की दीवारों में दरारें दिखाते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।काके का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सड़क की डामर परत हाथ लगाने भर से रेत की तरह टूट रही है, जिससे निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और गुणवत्ता की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने ठेकेदार की भूमिका, निर्माण सामग्री और पूरे कार्य की तकनीकी जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।काके ने ओवरब्रिज की तत्काल मरम्मत और आवागमन शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Hathras;ओवरब्रिज की सड़क हाथ लगाते ही टूटी, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















