Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras; जैन उद्यान में धूमधाम से मनाया दौज मेला

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras; विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर फीता काटकर मेले का उद्घाटन करते हुए हाथरस। 1008 अतिशय क्षेत्र श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति की ओर से जैन उद्यान में दौज मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। नयागंज जैन मंदिर के सामने विधायक निधि से बने कीर्ति स्तंभ के लिए जैन समाज ने उनका अभिनंदन किया।मेला शुभारंभ से पूर्व नयाबांस मंदिर से बैंडबाजों के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। जैन उद्यान में पूजा-अर्चना के बाद भगवान चंद्रप्रभु को पालकी में विराजमान कर मंदिर में स्थापित किया गया। मध्यप्रदेश से आए संगीतकार आदित्य जैन ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने मंगलाचरण, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया।कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की बोलियां हुईं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा दश लक्षण पर्व में उपवास एवं नित्य नियम पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। मंदिर और समाज के कार्यों में योगदान देने वाले कई लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *