up / हाथरस। लखनऊ में फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में प्रदेशभर से जुटे पटाखा कारोबारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर मंथन किया। अधिवेशन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मोहसिन रजा, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, रजनीकांत माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद रहे।ब्रजेश पाठक ने पटाखा कारोबारियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सुधीर गुप्ता ने कारोबारियों की समस्याओं और जमीनी हकीकत को केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय तक पहुंचाने की बात कही।अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने और कारोबारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल ने किया। अधिवेशन में एफडीडब्ल्यूए के महासचिव महेश गुप्ता, संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बरीश कुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, रिजवान अहमद, वेद प्रकाश गुप्ता, दाऊ दयाल अग्रवाल, इमरान अली, सतीश चंद्र मिश्रा, सचिन अग्रवाल, तरुण मोटवानी, तोषित, प्रीत सिंह, किशन सूद, कोषाध्यक्ष रतन चौरसिया आदि रहे। एफडीडब्ल्यूए के अध्यक्ष हेमंत चांदना ने सभी अतिथियों व व्यापारियों का आभार जताया।
Hathras; पटाखा कारोबारियों की समस्याओं पर लखनऊ में मंथन

Recommendation for You

up/Hathras; एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेताहाथरस। ग्राम पंचायत अमरपुर घना में जलभराव और खराब रास्तों…

UP/Hathras; कीचड में होकर अंतिम संस्कार करने जाते ग्रामीणहाथरस। ग्राम पंचायत लोहर्रा में मोक्षधाम और कब्रिस्तान…















