Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

UP। हाथरस के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण पहल!

banner 120x600
banner 468x60

UP/HATHRAS। मैंने एक वीडियो के माध्यम से यह सवाल उठाया था कि ब्रज क्षेत्र के ऐतिहासिक लक्खी श्री दाऊजी महाराज, हाथरस में महान योद्धा राजा श्री दयाराम सिंह जी एवं स्वतंत्रता सेनानी राजा श्री महेंद्र प्रताप सिंह जी की स्मृति में विशेष कार्यक्रम क्यों आयोजित नहीं किया जाता?

मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान**जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा **सोमवार, 21 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजा श्री दयाराम जी एवं राजा श्री महेंद्र प्रताप सिंह जी की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

banner 325x300

इस सकारात्मक पहल के लिए मैं **जिलाधिकारी महोदय एवं उपजिलाधिकारी महोदय **का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हाथरस के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महान व्यक्तित्वों को याद करने और नई पीढ़ी तक उनके योगदान को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

मेरी यह छोटी-सी आवाज अगर इस सकारात्मक पहल तक पहुंची है, तो मैं इसे हाथरस की जनता की आवाज की जीत मानता हूँ।

आइए, हम सब मिलकर अपने इतिहास और अपने महान व्यक्तित्वों का सम्मान करें।

🇮🇳 राजा दयाराम जी अमर रहें।
🇮🇳 राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी अमर रहें।

धन्यवाद, हाथरस प्रशासन। 🙏

Advocate Raghav Varshney
District & Session Court, Hathras

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *