Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras; 15 सितंबर से सजेगा दाऊजी का लक्खी मेला, तारीखवार होंगे रंगारंग कार्यक्रम

banner 120x600
banner 468x60

up/ हाथरस। ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक लक्खी मेला दाऊजी महाराज महोत्सव का आगाज 15 सितंबर से होगा। 20 दिन तक चलने वाले मेले का समापन 6 अक्टूबर को होगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इस बार धार्मिक आयोजनों के साथ संगीत, गायकी, बॉलीवुड डांस और कॉमेडी के रंग भी देखने को मिलेंगे।कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से  24 सितंबर बॉलीवुड डांस नाइट व कॉमेडी शो ऊर्जा डांस ग्रुप की प्रस्तुति होगी। इसी दिन लाफ्टर शो चैंपियन कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव अपने हास्य अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।28 सितंबर को इंडियन आइडल शो में  इंडियन आइडल टीम से जुड़े जतिन निगम, दिव्यांशी और कुलदीप सिंह चौहान अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।29 सितंबर को  स्टैंडअप कॉमेडी शो में प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन अमित महाराणा अपने हास्य अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।30 सितंबर को  संगीत की विशेष रात में  मशहूर बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा अपनी गजलों की प्रस्तुति देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है।इन कार्यक्रमों के अलावा मेले में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल, संगीत सम्मेलन, भजन संध्या, पंजाबी दरबार, लाफ्टर शो समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। विराट कुश्ती दंगल में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।दाऊजी महाराज का लक्खी मेला ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक और भक्ति परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। मेले में हाथरस के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *