up/ हाथरस। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस द्वारा एनपीए ऋणी ग्राहकों को राहत देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पात्र ग्राहक अपने पुराने ऋण खातों का नियमानुसार समझौता कराकर विशेष छूट का लाभ ले सकते हैं।सहायक महाप्रबंधक आर.एस. वर्मा ने बताया कि लंबे समय से एनपीए खातों वाले पात्र ग्राहकों को ऋण निपटान के लिए नियमानुसार छूट दी जा रही है। ग्राहक दीवानी कचहरी में आयोजित लोक अदालत अथवा अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर उपलब्ध सेटलमेंट की जानकारी ले सकते हैं।सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के ग्राहकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सिकन्द्राराऊ शाखा में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। बैंक ने स्पष्ट किया है कि छूट का लाभ निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र खाताधारकों को ही मिलेगा।
Hathras; एनपीए ऋण खातों के निपटान पर मिलेगी विशेष छूट

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















