up/Hathras; एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेताहाथरस। ग्राम पंचायत अमरपुर घना में जलभराव और खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की ओर से तहसील पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
मंगलवार को किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन में बताया गया है कि गांव में जलभराव एवं खराब रास्तों के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। विशेष रूप से जूनियर हाईस्कूल के सामने रास्ते में पानी भरा होने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है तथा कीचड़ और पानी के कारण रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। शिकायत में कहा है कि गांव में कई स्थानों पर रास्तों की हालत बेहद खराब है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्तों पर जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसान नेताओं ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर मौके की स्थिति का निरीक्षण कराने तथा जलभराव और खराब रास्तों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोनू ठाकुर कन्हैया ठाकुर, नीरज बघेल, दुर्गेश बघेल, अश्वनी माहौर सोनू पंडित, देवेश, अमन, रोहन, पंकज, हरिवंश के अलावा गांव के ग्रामीण जन मौजूद रहे
Home
ताजा न्यूज़
Hathras; रास्तों में जलभराव से ग्रामीण को परेशानी,बदहाली दूर कराने की मांग करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Hathras; रास्तों में जलभराव से ग्रामीण को परेशानी,बदहाली दूर कराने की मांग करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















