Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras; सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष फैम के संरक्षक श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता द्वारा व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह

banner 120x600
banner 468x60

up/Hathras सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष फैम के संरक्षक बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में श्री राजकुमार कोठीवाला जी की प्रतिष्ठान पर सर्राफा व्यवसाययों द्वारा व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह के संयोजक फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पगड़ी एवं पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया तथा मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में तन मन से पूर्ण सहयोग एवं योगदान देने का आश्वासन दिया यह व्यापारी सम्मेलन संपूर्ण समाज का सम्मेलन है सभी उद्योगपति व्यापारियों को कार्यक्रम में भाग लेकर अपना योगदान दें व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनका लाभ उद्योगपति व्यापारी को मिलेगा सुरेश अग्रवाल ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि व्यापारी उद्योगपति भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है व्यापारियों की मान सम्मान के लिए हर पल हर क्षण हर प्रकार से निस्वार्थ भाव से समर्पित हूं और रहूंगा किसी भी व्यापारी पर कोई भी परेशानी ना आए उसके लिए पूरे संगठन की ओर से पूरे व्यापार मंडल की ओर से तन मन धन से समर्पित रहूंगा उन्होंने 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को 2:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का हाथ जोड़कर अनुरोध किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा यह कार्यक्रम आपका अपना है आप सभी कार्यक्रम के संयोजक हैं मैं आपका आदेश पालक सेवक हूं तथा आपको वचन देता हूं कि किसी भी उद्योगपति व्यापारी का कभी भी उत्पीड़न शोषण एवं चंदा चौथ वसूली नहीं होने दूंगा कार्यक्रम में बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ अमरेश बंसल लोकसभा प्रभारी पंडित सत्य प्रकाश रंगीला अरविंद वर्मा सुमित पोद्दार जितेंद्र कौशिक धीरेंद्र पाठक पवन पौरुष दिनेश शर्मा जीतू मारवाड़ी बूटी बौहरे जी बौहरे सत्य जी बंशी वर्मा विशाल सोनी अभिषेक रंगीला आदि व्यापारी उपस्थित थे

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *