UP/ सिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड स्थित रामबाग मंदिर के समीप लोकेश्वर महादेव मंदिर पर मौजूद एक संत को नामजदों मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। संत के साथ हुई घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।
राजगिरी संत निवासी पंच दशनाम जूना अखाड़ा बनारस ने दी तहरीर में कहा है कि वह लोकेश्वर महादेव मंदिर पर अपने गुरुजी के आदेश पर निवास कर रहे हैं। मंदिर के बाहर एक खोखा वाले ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है और आए दिन उनसे अभद्रता करता है। 21 अगस्त को भी आरोपी ने संत से मारपीट कर अभद्रता की। संत ने जब घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। 4 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व होने के चलते उन्होंने गुरुवार को आरोपी खोखा वाले से उक्त स्थान से खोखा हटाने को कहा । आरोपी इसी बात से कुपित हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने संत के साथ मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सनातनियों में आक्रोश पनप गया और भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर मंदिर पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल करने में जुट गई है।
Hathras; लोकेश्वर महादेव मंदिर पर संत के साथ की मारपीट , लोगो में आक्रोश

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















