up/ हाथरस। पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रामलीला मैदान स्थित लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किया गया। कैंप में श्रमिकों सहित अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।कैंप में 15 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 128 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सात मरीजों की सीबीसी और 38 मरीजों की शुगर जांच कराई गई। जांच में सात मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। सभी मरीजों को बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिले के विभिन्न लेबर अड्डों पर लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।कैंप में जिला नगरीय समन्वयक पुष्पेन्द्रवीर, डीआईएसएम आयुष्मान भारत लेखेन्द्र भारद्वाज, चिकित्साधिकारी डा. हरिमोहन कमल सहित चिकित्सकीय टीम, अन्य स्टाफ और आयुष्मान मित्र मौजूद रहे।
Hathras; रामलीला मैदान के लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य कैंप, 128 मरीजों का उपचार

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















