UP/ हाथरस। विकास भवन की तीन मंजिला इमारत में विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित हैं। यहां अपने कार्यों के लिए आने वाले दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में सीढ़ियों के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने शासन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर विकास भवन में लिफ्ट लगाए जाने की मांग की है।
सागर शर्मा ने अपना पत्र उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं निदेशक, जिलाधिकारी हाथरस तथा मुख्य विकास अधिकारी हाथरस को भेजा है।
पत्र में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सार्वजनिक भवनों एवं सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के लिए सुगम एवं बाधारहित पहुंच सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। विकास भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध न होने से दिव्यांगजनों को अपने कार्यों के लिए संबंधित कार्यालयों तक पहुंचने में परेशानी होती है।
सागर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता है। ऐसे में कार्यालय की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना उनके लिए कठिन होना सुगम्यता एवं समान अवसर के उद्देश्य के विपरीत है।
उन्होंने मांग की कि विकास भवन, हाथरस में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवागमन के लिए शीघ्र लिफ्ट स्थापित कराई जाए तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन से इस जनहित के महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
हाथरस। विकास भवन में दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए लिफ्ट लगाने की मांग

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















