Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras: अजीत नगर में धूमधाम से हुआ शिव-पार्वती विवाह, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

banner 120x600
banner 468x60

up/ Hathras शिव विवाह प्रसंग सुंनती महिलायेहाथरस। सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर सासनी के मोहल्ला अजीत नगर मे स्थित नागेश्वर  महादेव मंदिर पर शिव-पार्वती विवाह संगीतमय प्रसंग का भव्य आयोजन किया गया। उदयवीर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत धार्मिक कार्यक्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मनमोहक झांकी सजाई गई। विवाह समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शिव-पार्वती विवाह से जुड़े भजनों और धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
आयोजित कार्रक्रम में भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे, तथा मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के जयकारों से गुंजायमान हो गया। वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में शांति की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन में बच्चू कौशिक, सचिन कौशिक, दीपक कौशिक, श्रीनिवास कौशिक, पवन कौशिक, हरवीर सिंह तोमर, गोपाल ठाकुर और लड्डू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर शिव-पार्वती विवाह का आयोजन श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और भक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक महादेव मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *