Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

hathras सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी स्थित आरोग्येश्वर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का साप्ताहिक सत्संग संपन्न

banner 120x600
banner 468x60


up/ HATHRAS आरोग्‍येश्‍वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाथरस। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रखंड सासनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी परिसर स्थित आरोग्येश्वर मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिसे मुख्य सत्संग प्रमुख अनिल कृष्ण शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान शास्त्री जी ने भजन-कीर्तन और धर्म चर्चा के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने तथा संगठन के उद्देश्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
रविवार को आयोजित कार्रक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), योगेश वाष्र्णेय (प्रखंड अध्यक्ष), प्रेमदत्त शर्मा (प्रखंड उपाध्यक्ष), जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री) तथा सचिन भार्गव, गौरव उपाध्याय, त्रिवेदी (प्रखंड सह मंत्री), अंकुर जैन (विशेष संपर्क प्रमुख), अमन भार्गव (प्रचार-प्रसार प्रमुख),आयुष भार्गव अंश भार्गव  एवं बजरंग दल से अंकित शर्मा व सत्यम रावत (सह संयोजक) तथा शैलू सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सत्संग का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *