हाथरस। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस-अलीगढ़ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रुहेरी कट, स्वास्थ्य कैंप और कांवड़ शिविर में श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश व साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कांवड़ियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कैंप में दवाओं की उपलब्धता देखते हुए जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने को कहा।बाद में जिलाधिकारी ने रुहेरी स्थित वनखंडी देव महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम सदर, सीओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।-
Hathras कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















