up/hathras; कोतवाली में लगा थाना समाधान दिवसहाथरस।कोतवाली सासनी परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने की। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते सहित अन्य समस्याओं से संबंधित कुल दस शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने पुलिस संबंधी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय से कार्रवाई पर जोर दिया।
Hathras, थाना समाधान दिवस में दस शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर निस्तारण

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















