up/ hathras : सिंघर्र के रजवाहा में पानी आने पर जानकारी देते समाजसेवी ग्रामीण कोमल सिंह तोमर हाथरस। गांव सिंधर्र होकर जा रहे रजवाहा में पानी आने पर किसान बेहद खुशी और राहत लेकर महसूस कर रहे है। बता दें कि कई वर्षों पूर्व पहले बनाए गए रजवाहा में पहली बार पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वर्षों से पानी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस उपलब्धि के लिए सरकार, संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और मंत्री का आभार जताया।
शनिवार को गांव के रजवाहा में पानी आने से समाजसेवी ग्रामीण कोमल सिंह तोमर ने बताया कि गांव में सिंचाई के लिए बनाए गए इस बम्बे में निर्माण के बाद से अब तक पानी नहीं पहुंच पाा था। इसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी साधनों और महंगे संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित होती थीं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से बम्बे में पानी पहुंचाने की मांग करते आ रहे थे। किसानों के अनुसार, इस बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों से बम्बे में पानी का प्रवाह शुरू हो गया। ग्रामीणों बताया कि सिंचाई करने में खासकर खरीफ की फसलों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी रजवाहा में नियमित रूप से पानी आता रहेगा, जिससे गांव के किसानों को स्थायी रूप से सिंचाई की समस्या से राहत मिल सकेगी। इस दौरान ग्रामीण एवं जल निगम के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद है
HATHRAS” वर्षो बाद रजवाहा में पहुंचा पानी, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















