Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, 15 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras निर्देश देते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम समयबद्ध ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो  पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों तथा औद्योगिक इकाइयों में भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।उन्होंने निर्देश दिए कि 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाए गए तिरंगे को निर्धारित अवधि के बाद सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाए। किसी भी स्थान पर फटा, गंदा अथवा आधा झुका तिरंगा न लगाया जाए। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों, सरकारी भवनों और विद्युत पोलों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, प्रभात फेरियां, रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने बताया कि अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण (6 से 8 अगस्त) में स्कूलों में प्रतियोगिताएं, शहीद स्थलों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई होगी। दूसरे चरण (9 से 12 अगस्त) में तिरंगा सेल्फी अभियान, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा यात्राएं, तिरंगा महोत्सव, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीसरे चरण (13 से 15 अगस्त) में सरकारी भवनों एवं बाजारों में तिरंगा लाइटिंग, सेल्फी प्वाइंट, झंडारोहण, वृक्षारोपण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *