Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

वसुंधरा एन्क्लेव में बन रही सीसी रोड का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण70 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी सड़क से क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी निरीक्षण करते हुए हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के क्रम में वार्ड संख्या-12 स्थित वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्माणाधीन सीसी रोड का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने राकेश गुप्ता के घर से नरेश गुप्ता के घर तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।नगर पालिका के अनुसार यह सीसी सड़क लगभग 70 मीटर लंबी एवं 9 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद वसुंधरा एन्क्लेव के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *