UP/Hathras सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोहहाथरस। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विद्या वर्तके ने की।समारोह का शुभारंभ छात्राओं के स्वागत गान से हुआ। वक्ताओं ने संत प्रकाश के छात्र-शिक्षक हितैषी, निष्पक्ष एवं अनुकरणीय कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता स्काउट-गाइड्स को सम्मानित किया गया तथा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अधिकार पत्र भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में स्काउट-गाइड पदाधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने संत प्रकाश का सम्मान कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
डीआईओएस संत प्रकाश के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















