Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

दाऊजी मेला सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग

banner 120x600
banner 468x60


UP/हाथरस। राष्ट्रीय कवि एवं ब्रज कला केन्द्र के राष्ट्रीय सचिव अनिल बौहरे ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेला व्यवस्था में सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 60 वर्षों से दाऊजी मेले की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और लंबे अनुभव के आधार पर यह सुझाव दे रहे हैं।पत्र में उन्होंने मांग की है कि समिति में ऐसे कलाकार, साहित्यकार और अनुभवी लोगों को शामिल किया जाए, जो वर्षों से मेले की गतिविधियों से जुड़े रहे हों। समिति मेले के कार्यक्रमों की नियमावली तैयार करने, समन्वय व्यवस्था को बेहतर बनाने, हाथरस की लोककलाओं के संरक्षण, मेले के इतिहास और परंपराओं के संवर्धन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव देकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे।अनिल बौहरे का कहना है कि ऐसी समिति के गठन से दाऊजी मेले की ऐतिहासिक गरिमा और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी सहयोग का आग्रह किया है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *