अभियान संयोजक संध्या आर्य बौहरे वाली देवी मंदिर पर दीपदान करते हुए
UP/हाथरस। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत जनपद के 100 प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा पदाधिकारियों ने मंदिरों के पुरोहितों एवं धर्माचार्यों का सम्मान किया तथा शाम को 65-65 दीपक प्रज्वलित कर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जनपदभर के मंदिरों में कुल 6500 दीप जलाए गए।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने राम दरबार मंदिर, जिला मंत्री एवं अभियान संयोजक संध्या आर्य ने बौहरे वाली देवी मंदिर, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने नवग्रह मंदिर तथा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने सादाबाद के बैजनाथ मंदिर में पुरोहितों का सम्मान कर दीप प्रज्वलित किए। अभियान में जनपद के भाजपा पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए।अभियान संयोजक संध्या आर्य ने बताया कि वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से पावन मिट्टी युक्त कलश हाथरस लाया जाएगा। इसके बाद जनपदभर में कलश पूजन, सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन-कीर्तन, समरसता संकल्प कार्यक्रम, संत सम्मान, सांस्कृतिक आयोजन, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए जल्द ही कार्यकर्ताओं की बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
6500 दीप जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास को किया नमन

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















