UP/HATHRAS संगठनात्मक बैठक करते पदाधिकारी हाथरस। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह ने हाथरस दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक से पूर्व आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित लहरा रोड पर प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि चौहान भट्ठा वालों के कैंप कार्यालय पर बलवीर सिंह का फूलमालाओं, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के नेतृत्व में प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है और पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।इस अवसर पर प्रदेश सचिव रवि चौहान भट्ठा वाले, जिलाध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह जादौन, वरिष्ठ नेता अतुल जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाथरस पहुंचे जनसत्ता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर दिया जोर

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…
















