Hathras / बैठक में मौजूद उद्योगपति हाथरस। ओढ़पुरा विद्युत केंद्र पर विद्युत अधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह तथा सहायक अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति देवेंद्र मोहता ने व्यापारियों की ओर से विद्युत अधिभार में वृद्धि, सिक्योरिटी राशि, अघोषित बिजली कटौती, बढ़ी हुई बिजली दरों तथा पूर्ण भुगतान के बाद भी बिलों में बकाया राशि जुड़ने जैसे मुद्दे उठाए।विद्युत अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विभागीय नीतियों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके निराकरण का प्रयास करने की बात कही।अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए सभी फीडरों के जूनियर इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों को जनहित में कार्य करने तथा अनावश्यक बिजली कटौती से बचने के निर्देश देने की जानकारी भी दी।बैठक में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
व्यापारियों ने उठाए बिजली बिल और कटौती के मुद्दे, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन
व्यापारियों ने उठाए बिजली बिल और कटौती के मुद्दे, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन

Recommendation for You

UP/HATHRAS – जनपद हाथरस में पशुपालन विभाग के पैरावेट, पशुमित्र, पशुमैत्री और ले-इंसेमिनेटर कार्यकर्ताओं ने…

UP/hathras नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/hathras जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/hathras इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…













