UP/Hthras हाथरस। थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में ट्रांसफर हुई 17,000 रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।जरीनपुर भुर्रका निवासी प्रांशु पुत्र श्याम सिंह ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई लेनदेन के दौरान 17 हजार रुपये गलत खाते में चले गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लाभार्थी खाते को डेबिट फ्रीज कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी।राशि वापस मिलने पर प्रांशु ने थाना सिकंदराराऊ पहुंचकर हाथरस पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा बैंक खाता, ओटीपी, पिन और सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराएं।
सिकंदराराऊ साइबर टीम ने यूपीआई से गलत खाते में गए 17 हजार रुपये कराए वापस

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…
















