Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सुजान में जातिसूचक गालियां, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, विशेष समुदाय के लोगों ने की महिला से मारपीट, पीड़ित परिवार ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार।

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सुजान निवासी एक महिला ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायती पत्र भेजकर गांव के ही समुदाय विशेष के लोगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमान, मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल भी तोड़ दिया गया और पूरे परिवार को धमकाया गया।

banner 325x300

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा, आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल यह आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *