UP/ Hathras पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते मित्रेश चतुर्वेदीहाथरस। मुख्य डाकघर में कथित संवेदनहीनता के चलते बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने सिकंद्राराऊ स्थित पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि यदि संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध शीघ्र मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।परिजनों का आरोप है कि दिवंगत डाक कर्मचारी के एनपीएस संबंधी दस्तावेजों की प्रक्रिया के दौरान कार्यालय सहायक ने बीमार बुजुर्ग महिला को नीचे आकर सुविधा देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि सीढ़ियां चढ़ते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मामले में परिवार पहले ही पुलिस से शिकायत कर चुका है.इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, चेतन शर्मा, विशाल दीक्षित, आकाश शर्मा, अशोक शर्मा और शिवम दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डाकघर प्रकरण में कार्रवाई की मांग, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…
















