Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

सासनी में सड़क हादसे में युवक की मौतशादी वाले घर में मातम, दो बच्चे घायल

banner 120x600
banner 468x60

Hathras/हाथरस। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के हुए एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम परिजनों को सौंप दिया, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार चावड़ मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र उर्फ विक्की शनिवार सुबह करीब साढे तीन बजे अपने 11 वर्षीय भतीजे कुनाल और 12 वर्षीय भांजी राधिका के साथ बाइक पर निकले थे। आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित शनि देव मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे तीनों सडक पर गिरकर घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सासनी पुलिस और ऐंबुलेंस 108 भी मदद से तीनों घायलों को सासनी सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुनाल और राधिका को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों के अनुसार आज मृतक के ताऊ के बेटे अशोक की शादी थी। विजेंद्र अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता अविवाहित भाई था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद दोपहर में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *