UP/ Hathras गिरफ्त में आरोपी थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश ढाबा पर हुई फायरिंग की घटना में नामजद आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार 18 जून को कैलाश ढाबा पर आपसी विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू राणा निवासी सामंत पट्टी, थाना चंदपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना हाथरस गेट पर दर्ज मुकदमा संख्या 269/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा सीएलए एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस टीम ने की
कैलाश ढाबा फायरिंग कांड का आरोपी छोटू राणा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















