Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन तेज होगा, डीएम ने दिए निर्देश

banner 120x600
banner 468x60

UP/ Hathras जिलाधिकारी अतुल वत्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए हाथरस। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बस स्वामियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर चिन्हित मार्गों पर बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृढ़ एवं सुलभ परिवहन सेवाओं से जोड़ना है, ताकि ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत विशेष रूप से उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सीमित है या उपलब्ध नहीं है।उन्होंने बस स्वामियों से योजना के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए जनहित में नियमित, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सेवाएं संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेहतर परिवहन व्यवस्था से न केवल ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।बैठक में एआरएम रोडवेज ने बताया कि जनपद की 67 ग्राम पंचायतों एवं 13 मार्गों को बस संचालन के लिए चिन्हित किया गया है। इस संबंध में चार विकास खंडों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, एआरएम रोडवेज, बस स्वामी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *