Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचेंगे यतेन्द्र शर्मा, कार्यकर्ताओं से किया सादगीपूर्ण स्वागत का आग्रह

banner 120x600
banner 468x60

UP/ Hathras/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री  यतेन्द्र शर्माहाथरस। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री का दायित्व संभालने के बाद यतेन्द्र शर्मा मंगलवार को पहली बार अपने गृह जनपद हाथरस पहुंचेंगे। वह सुबह लगभग 10 बजे सासनी स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है, हालांकि उन्होंने स्वयं सभी से सादगी और अनुशासन के साथ स्वागत करने की अपील की है।यतेन्द्र शर्मा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और अभिनंदन कार्यक्रमों की तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वाहन रैली और काफिले के साथ उनका स्वागत करने की योजना बना रहे थे। इसी बीच यतेन्द्र शर्मा ने दूरभाष पर कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनका स्वागत भव्यता से नहीं, बल्कि सादगी और संगठनात्मक अनुशासन के साथ किया जाए।उन्होंने कहा कि हाल ही में लखनऊ में हुई दुखद घटना और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक भीड़ और वाहन रैली से बचना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बड़े काफिलों के साथ उन्हें लेने न आएं, बल्कि सीधे उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर मुलाकात करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक वाहन रैलियों से यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और संगठन के प्रति समर्पण ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने सभी से भाजपा की गरिमा के अनुरूप अनुशासित व्यवहार करने तथा समाज और जनहित को प्राथमिकता देने की अपील की।उनकी इस पहल की कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच सराहना हो रही है। राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि शक्ति प्रदर्शन के बजाय सादगी और जनसुविधा को महत्व देने का संदेश सकारात्मक राजनीति का उदाहरण है। मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है, जहां आत्मीय वातावरण में उनका स्वागत किया जाएगा।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *