UP/ Hathras/ सीसीटीवी में कैद शातिर युवक हाथरस। साइबर ठग ठगी के रोजाना नये नये तरीके इजादा कर लोगों से धोखाधडी कर अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। शहर में बीती रात्रि को एक शातिर ने धोखाधड़ी से एक सीएससी केंद्र संचालक से 10 हजार रुपये की ठगी कर सरेआम फरार हो गया। शातिर बदमाश की हरकत से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं घटना की सूचना कोतवाली पुलिस एवं साइबर क्राइम पुलिस को दे दी गई है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली सदर क्षेत्र के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट पर लालसा गली में संचालित सीएससी सेंटर पर कल देर शाम करीब 9 बजे एक शातिर युवक स्कूटी पर सवार होकर आया और सीएससी केंद्र संचालक शैलेंद्र कुमार सिंह से बोला कि उसे 10 हजार रूपये क्यूआर कोड पर डलवाने हैं और उसने केंद्र संचालक को क्यूआर कोड दिखाकर 10 हजार रुपये क्यूआर कोड पर डलवाते ही वह बिना पैसे दिए तुरंत ही मौके से अपनी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। लेकिन उसकी पूरी हरकत व घटना केंद्र पर लगे सीसीटीवी एवं गली व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।उक्त घटना की सूचना तत्काल कोतवाली सदर पुलिस की साइबर क्राइम टीम एवं कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई और साईबर क्राइम पुलिस ने उक्त मामले में जांच व छानबीन शुरू कर दी है। साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों का मानना है कि जिस प्रकार उक्त शातिर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे लगता है कि जब शातिर को पकड़ा जाएगा तो हो सकता है पुलिस के समक्ष चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
Home
ताजा न्यूज़
शातिर युवक ने सीएससी सेन्टर संचालक से धोखाधड़ी कर की 10 हजार की ठगी: सीसीटीवी में कैद हुई घटना
शातिर युवक ने सीएससी सेन्टर संचालक से धोखाधड़ी कर की 10 हजार की ठगी: सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…
















