हाथरस। मुख्यमंत्री के जनपद से प्रस्थान के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विभिन्न पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने तम्मना गढ़ी, रोहरी और नई का नगला स्थित बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बूथ पर 150 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी थी।इसके बाद सीएमओ ने अर्बन पीएचसी रानी का नगला का भी निरीक्षण किया, जहां डॉ. मनोज सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ नर्स को गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा गर्भवती महिलाओं के प्रसव संस्थागत रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
अभियान का निरीक्षण, 150 से अधिक बच्चों को पिलाई गई खुराक

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…
















